- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
दूसरी सवारी आज, चंद्रमौलेश्वर रूप में दर्शन देंगे राजाधिराज
उज्जैन । बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में श्रावण माह के दूसरे सोमवार 17 जुलाई को दूसरी सवारी आज नगर भ्रमण पर निकलेगी। भगवान महाकाल आज चन्द्रमौलेश्वर के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान महाकाल की पालकी में चन्द्रमौलेश्वर रहेंगे और हाथी पर मनमहेश विराजित होंगे। भगवान महाकाल की सोमवार 17 जुलाई को सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में विधिवत भगवान चन्द्रमोलेश्वर का पूजन-अर्चन होने के पश्चात अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
भगवान की पालकी जैसे मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचेगी उस समय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान महाकाल को सलामी देंगे उसके बाद परंपरागत मार्ग से होते हुए शिप्रा तट रामघाट पर सवारी पहुंचेगी। जहां पर भगवान महाकाल का शिप्रा के जल से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जायेगी। पूजन-अर्चन के बाद सवारी निर्धारित मार्गो से होते हुए पुन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
महाकाल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
श्रावण मास के चलते ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन सहित महाराष्ट्र, गुजरात सहित देशभर से भक्त शहर पहुंच रहे हैं। श्रावण के दूसरे सोमवार को दर्शनार्थियों की जबर्दस्त भीड़ रही। मंदिर परिसर में बैरिकेड्स फुल रहे। गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के चलते नंदी हॉल से ही श्रद्धालुओं को दर्शन हुए। दोपहर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए लाइन में लगे थे।