- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
श्रावण के पहले 8 दिन महाकाल में 1 करोड़ से अधिक की आय
उज्जैन | महाकाल मंदिर में इस बार श्रावण के पहले सप्ताह में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन व सवारी देखने अधिक संख्या में उमड़े तो सभी ने दान-पुण्य व खरीदी भी की। मंदिर समिति को पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार श्रावण के पहले 8 दिनों में अधिक आय हुई है।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एसएस रावत ने बताया वर्ष 2016 में मंदिर समिति को श्रावण शुरू होने के बाद पहले 8 दिनों में 20 से 27 जुलाई तक 64 लाख 89 हजार 362 रुपए की आय हुई थी। लेकिन इस वर्ष श्रावण शुरू होते ही रिकॉर्ड तोड़ आय होने लगी। पहले सप्ताह यानी 10 से 17 जुलाई तक 8 दिन में 1 करोड़ 2 लाख 71645 रुपए की आय हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले देखे तो इस बार 37 लाख 82 हजार 283 रुपए ज्यादा आय हुई है। इसका मुख्य कारण नकद दान, पेटी में चढ़ावा हो या लड्डू प्रसाद खरीदी या अन्नक्षेत्र में दान सभी जगह श्रद्धालुओं ने खूब दान किया।