- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मुख्यमंत्री योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी
लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा कई लोगों से ठगी की गई। इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा बिरलाग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बिरलाग्राम नागदा के समीप ग्राम भीलसुडा निवासी समरथ पिता अनारजी बागरी ने बिरलाग्राम पुलिस को आवेदन दिया था कि तराना थानांतर्गत ग्राम दुबली निवासी गोवर्धन पिता गुलाबसिंह परमार द्वारा मुख्यमंत्री योजना के तहत बैंक से ५ लाख रुपए का ऋण दिलाने की बात कही गई और इसके एवज में उसने १ अप्रैल २०१६ को २०००० रुपए ले लिए। लेकिन उसके बाद उसने ऋण नहीं दिलवाया। मांगने पर उसे २०००० रुपए भी नहीं लौटाए।
गोवर्धन ने समरथ सहित अन्य लोगों को भी लोन दिलाने का झांसा देकर रुपए ऐंठ लिए। इसकी शिकायत भी कुछ लोगों ने पुलिस को की। समरथ की रिपोर्ट ने बिरलाग्राम पुलिस ने गोवर्धन के खिलाफ धारा ४२० में प्रकरण दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।