- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
चरक अस्पताल में प्राइवेट वार्ड खुलेगा, मरीजों को मिल सकेगी चिकित्सा सुविधा
उज्जैन | निजी अस्पतालों की तर्ज पर अब चरक अस्पताल में भी प्राइवेट वार्ड शुरू किया जाएगा। यहां मरीजों को जांच व उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसका लाभ उन्हीं मरीजों को मिल सकेगा, जो अस्पताल प्रशासन द्वारा तय राशि जमा करवाएंगे। चरक अस्पताल की पांचवीं व छठी मंजिला खाली है। अभी इनका उपयोग चिकित्सकीय कार्य में नहीं हो रहा है। ऐसे में यहां प्राइवेट वार्ड शुरू किया जा सकता है। इसके लिए मुख्यालय भोपाल से स्वीकृति ली जाएगी। मंजूरी मिलती है तो अस्पताल में प्राइवेट वार्ड शुरू किया जाएगा। इसमें उपचार की सुविधा लेने वाले मरीजों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। वीआईपी सुविधा मांगने वाले मरीजों को भी यहां भर्ती किया जाएगा। इससे जहां अस्पताल की आय बढ़ेगी वहीं मरीजों को प्राइवेट चिकित्सा की सुविधा मिल सकेगी। प्राइवेट वार्ड में कमरे होंगे, जिनमें एक-एक बेड रहेंगे। यहां जांच व दवाइयां की व्यवस्था रहेगी। बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। एक अटेंडर को साथ में रहने की अनुमति रहेगी।