- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नौकरानी से मालिक का बेटा डरा धमका कर करता रहा दूष्कर्म
उज्जैन । पिछले कईं दिनों से घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ मालिक का बेटा डरा धमका कर दूष्कर्म करता रहा। शुक्रवार को भी वह जबरदस्ती करने पहुंचा तो महिला का पति आ धमका। इसके बाद महिला के पति और मालिक के बेटे में विवाद और हाथापाई भी हुई, इधर मालिक मामले को निपटाने के लिए पती-पत्नी को प्रलोभन देते रहे आखिरकार पीडि़त महिला ने माधवनगर थाने पहुंच कर बलाल्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि ६ भरतपुरी निवासी कमल जवैरी के यहां पिछले एक साल से शुजालपुर की नौकरानी काम कर रही थी। नौकरानी पति के साथ ही जवैरी के मकान में एक कमरे मेें रहती थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जवैरी के लड़के पुनीत ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। वह डरा धमका कर दुष्कर्म कर चुका है। गुरुवार को पति शुजालपुर गए थे मौका देख पुनीत फिर से जबरदस्ती करने पहुंच गया। इसी दौरान पति भी आ गए। पुनीत को जबरदस्ती करते देख दोनों के बीच विवाद भी हुआ। बताया जाता है कि मालिक कमल जवैरी मामले को निपटाने के लिए पति-पत्नी को रुपए और भरण पौषण का प्रलोभन देते रहे, आखिरकार पीडि़ता ने माधवनगर थाने पहुंचकर पुनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। माधवनगर टीआई गोपाल परमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुनीत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।