- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चंद्रग्रहण पर मंगलनाथ में भातपूजा बंद, चिंतामन गणेश में नहीं होगी दो आरती
उज्जैन | मंगलनाथ में 7 अगस्त को चंद्रग्रहण हाेने से भातपूजा बंद रहेगी। चिंतामन गणेश में दो आरतियां नहीं की जाएगी। मंगलनाथ मंदिर के पुजारी पं. दीप्तेश दुबे ने बताया ग्रहण तो रात में लगेगा लेकिन सूतक दोपहर में आरंभ हो जाएगा। दिनभर भातपूजा नहीं की जाएगी। शाम 5 बजे की आरती भी नहीं करेंगे। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक नरेंद्र राठौर ने कहा समिति दोपहर 1 बजे के बाद गर्भगृह के अंदर से प्रवेश बंदकर बाहर से दर्शन कराएंगे। चिंतामन गणेश के पुजारी शंकर गुरु ने बताया ग्रहण के दिन शाम 7.30 की भोग व रात 9.30 बजे की शयन आरती नहीं की जाएगी। सांदीपनि आश्रम के पुजारी रूपम व्यास ने बताया शाम 7.30 बजे की शयन आरती दोपहर 1 बजे के पहले कर भगवान को शयन करा देंगे।