- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
डेढ़ माह से थमे सिटी बस के पहियों ने फिर पकड़ी रफ्तार
उज्जैन | शहर में पिछले डेढ़ माह से बंद पड़ी सिटी बसें शुक्रवार से फिर शहर की सड़कों पर दौडऩे लगी। सुबह महापौर मीना जोनवाल ने मक्सी रोड स्थित डिपो से हरि झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। फिलहाल तीन रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। नगर निगम द्वारा शहर में चलाई जाने वाली सिटी बसों का ठेका समाप्त हो गया था। सिटी बस संचालन करने के लिए नए ऑपरेटर की नियुक्ति के बाद आरटीओ ने बसों में स्पीड गवर्नर नहीं होने से परमिट देने से मना कर दिया था।
नगर निगम ने बसों में स्पीड गवर्नर लगव दिए जिसके बाद आरटीओ ने 15 बसों को परमिट जारी किए। इनमें से 10 बसें शुक्रवार से सड़कों पर दौडऩे लगी। महापौर मीना जोनवाल ने मक्सी रोड स्थित डीपो से बसों की पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
इन रूटों पर आज से चलेंगी बसें
बस संचालन करने वाली कंपनी के अनुसार फिलहाल पहले चरण में तीन रूट इंदौर रोड, तपोभूमि से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज नानाखेड़ा बस स्टैंड से देवासगेट और नानाखेड़ा से जयसिंहपुरा होकर रामघाट तक बसें चलेंगी। आगामी चरण में अन्य रूट पर बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल बसों के किराये में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। कंपनी यात्रियों से पुरानी दर पर ही किराया लेगी।