- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बोरे में साढ़े चार लाख का गांजा ले जा रहा युवक पकड़ाया
उज्जैन | रेलवे स्टेशन के पार्सल आफिस के पास से सोमवार रात 1.30 बजे आरपीएफ के जवानों ने एक युवक को संदेह होने पर रोका। चेक करने पर उसके पास दो बोरे में गांजा मिला था। युवक को पकड़कर जीआरपी थाने के हवाले किया। मंगलवार दोपहर तक टीआई व डीएसपी रेल युवक से पूछताछ करते रहे लेकिन वह गुमराह कर यहीं कहता रहा कि उसे नहीं मालूम था कि बोरे में गांजा है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत साढ़े चार लाख रुपए बताई गई है।
डीएसपी रेल रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया शोएब पिता अब्दुल नासिर निवासी कंधार मोहल्ला को गिरफ्तार किया। जिससे 30 किलो गांजा जब्त हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। युवक मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त है लेकिन गुमराह कर रहा है। उसका कहना था कि सामान डिलेवरी का काम करता है। बोरे में राखी है यह जानकारी थी। उक्त माल वह उज्जैन में ही सप्लाय करने जा रहा था। टीआई विपिन बाथम ने तस्करी मामले में युवक के सहयोगी आटो चालक व दो अन्य को भी हिरासत में लिया है। शंका जताई जा रही है कि मादक पदार्थ की तस्करी का यह गिरोह है जिसमें अन्य लोग भी लिप्त है। यह संभावना भी जताई जा रही है उक्त माल रात में हावड़ा से उज्जैन आने वाली शिप्रा एक्सप्रेस से संभवत: डिलीवर किया गया है।