- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सीएम साहब! तीर्थ यात्रा के बाद अब हमारी विदेश जाने की इच्छा पूरी करें
उज्जैन | सीएम साहब! तीर्थ यात्रा के बाद अब हमारी विदेश जाने की इच्छा है। क्या इसकी भी कोई योजना है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के पांच साल पूरे होने पर विक्रम कीर्ति मंदिर में रविवार दोपहर एक कार्यक्रम में तीर्थ यात्रा कर चुके लोगों ने फीडबैक फॉर्म में कुछ इस तरह की बातें लिखीं। जिले भर के वे लोग जो पांच साल में तीर्थ यात्रा पर गए थे, उन्हें मुख्यमंत्री के संदेश के साथ फीडबैक फॉर्म दिए थे। फॉर्म में उनसे यात्रा से जुड़े अनुभव आैर सुझाव मांगे गए थे। राजनगर, उज्जैन के रहवासी रामचंद्र कुंभकार ने लिखा-जो वरिष्ठ नागरिक 75 से ऊपर के हो गए हैं, उन्हें वेटिंग लिस्ट के आधार पर इंतजार न कराया जाए।
22 तीर्थ जहां जा सकते हैं: बद्रीनाथ, केदारनाथ, जगन्नाथपुरी, द्वारिकापुरी , हरिद्वार, अमरनाथ, वैष्णोदेवी, शिर्डी, तिरुपति, अजमेर शरीफ, काशी, गया, अमृतसर, रामेश्वर, सम्मेद शिखरजी, श्रवण बेलगोला, बेलांगनी चर्च, गंगासागर, कामाख्या देवी, गिरनारजी, पटना साहब, मप्र के तीर्थ स्थल में से एक-उज्जैन, मैहर, श्रीरामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर।