- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
मैजिक और बाइक की भिड़ंत, दो छात्रों की मौत
उज्जैन | माता-पिता को क्या मालूम था कि दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे उनके पुत्र फिर कभी घर नहीं लौटेंगे। सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत के बाद दोनों ही परिवार में मातम छाया हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
शनिवार रात राजेश पिता जगदीश यादव महानंदानगर तथा जयेश पिता ओमप्रकाश मूलचंदानी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए महाश्वेतानगर गए थे। जन्मदिन का केक काटा जा चुका था और खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान राजेश के पास उसके एक अन्य मित्र का फोन आया और उसने अपने दोस्तों से कहा वह कुछ ही देर में लौटकर आ रहा है। उसके साथ उसका मित्र जयेश भी गया।
दोनों बाइक क्रमांक एमपी १३ डीटी ८१९७ पर सवार होकर देवास रोड डिवाइन वेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इस्कॉन मंदिर की ओर से फैमस रेडियो की मैजिक क्रमांक एमपी १३ एल ०१९६ आ रही थी। दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मैजिक में विक्रम पिता अंबाराम निवासी बापूनगर कांच टूटने से लहूलुहान हो गया। दुर्घटना में राजेश और जयेश की मौत हो गई। माधव नगर थाने में मैजिक व बाइक जब्त कर ली है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।
आज होना थी आरक्षक परीक्षा
राजेश माधव साइंस कॉलेज से बीसीए कर चुका था तथा वह पुलिस में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहा था। आज उसकी पुलिस भर्ती परीक्षा भी थी। वह घर का इकलौता पुत्र था।
तेज गति से चलाता था वाहन
राजेश तेज स्पीड में वाहन चलाता था। उसके दोस्तों ने उसे इसके लिए मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। ८ दिन पूर्व भी वह वाहन का संतुलन बिगडऩे से घायल हो चुका था।