- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-06-2026
- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
ऊर्जा मंत्री पारस जैन की बहू व बेटी की कंपनी को सौर ऊर्जा के ठेके
उज्जैन | ऊर्जा मंत्री पारस जैन बहू और बेटी की कंपनी को सौर ऊर्जा के ठेके के मामले में विवादों में फंस गए हैं। उनकी बहू पूजा तल्लेरा और बेटी स्वाति की कंपनी को ऊर्जा विकास निगम में करोड़ों रुपए के ठेके दिए गए हैं। इसके लिए एक बार टेंडर निरस्त किया गया तथा दूसरी बार टेंडर निकाल कर उसकी दो बार अवधि भी बढ़ाई गई।
उज्जैन संभाग में छतों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाने का काम जैन की बहू पूजा और बेटी स्वाति की कंपनी इनफिनिट एनर्जी साल्यूशंस को मिला है। कंपनी को कुल 350 किलोवाट के उपकरण लगाने हैं। छतों पर 4 से 10 किलोवाट के उपकरण लगेंगे। ऊर्जा विकास निगम ने 25 जून 2016 को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल टेंडर निकाला था। लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया। इस बीच 19 जुलाई 2016 को पूजा तल्लेरा और स्वाति मोगरा की कंपनी को टीन नंबर मिल गया। 23 जुलाई 2016 को निगम ने दूसरा टेंडर निकाला। कंपनी के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण कंपनी को टेंडर के दायरे में लाने के लिए 2 बार कॉरिजेंटडम (शुद्धिपत्र) जारी किया गया। इसके बाद अप्रैल 2017 में कंपनी को काम दे दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने आरोप लगाया है मंत्री जैन के दबाव में कंपनी को ठेका दिया गया है। निगम ने जैन की बेटी-बहू की कंपनी को काम देने के लिए न केवल एक बार टेंडर निरस्त किया बल्कि दूसरे टेंडर में भी दो बार अवधि बढ़ाई। उनके मंत्री रहते विभाग में उनके परिवारजनों को उपकृत किया जा रहा है। नगर निगम में भी भाजपा बोर्ड पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा है। जिसके कारण शहर का विकास ठप है।