- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिंहस्थ के लिए बनवाये एक करोड़ के बेरिकेड्स सड़ रहे कबाड़ में
उज्जैन | सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के लिए एक करोड़ रुपए से बनवाए पांच हजार से अधिक बेरिकेड्स इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में सड़ रहे हैं। पीएचई व पुलिस के पास भी लाखों का सामान खराब हो रहा है। बैठकों में इन सामान को जरूरतमंद जिलों में पहुंचाने के लिए निर्देश दिए जाते रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार ठोस प्लानिंग नहीं बना पा रहे हैं। सिंहस्थ की चल-अचल संपत्ति के संधारण व उपयोग को लेकर कलेक्टर संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बात सामने आई थी कि पांच हजार से अधिक बेरिकेड्स पीडब्ल्यूडी के पास रखे हैं। जब पड़ताल की तो पता चला बेरिकेड्स इंजीनियरिंग काॅलेज के कैंपस में रखे हैं। जंग व मिट्टी लगने से ये सड़ने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ बीके मलैया से चर्चा की तो उन्होंने कहा वे कलेक्टर को अवगत करवा चुके हैं, अन्य जिलों से पत्र व्यवहार करेंगे, जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें दे देंगे।
पीएचई अफसर बोले लेने वाले तो आगे आएं
पीएचई ने भी बड़े पाइप, वाल्स, रॉड, पांच हजार लीटर की 325 टंकियां आदि सामान गऊघाट वाले स्टोर में रखा है। सिंहस्थ डिविजन के जीएस उपाध्याय ने बताया पेयजल नर्मदा पुर्नवास से जुड़े अफसर व इंदौर-उज्जैन डिविजन के कुछ जिलों अधिकारी भी सामान ले गए हैं। अभी भी काफी सामान रखा है। बड़े पाइप कोई नहीं ले जा रहा।
बिजली कंपनी के पास कुछ भी सामान नहीं
गुरुवार को टीएल बैठक में संभागायुक्त एमबी ओझा ने बिजली कंपनी द्वारा सिंहस्थ में खरीदे तार-पोल आदि जल्द ही अन्य जिलों को दे देने के निर्देश दिए थे। कंपनी के ईई एसके जैन का कहना है हमने मेले के लिए अधिकतर सामान अस्थायी लिया था जिसे वापस कर दिया। अब हमारे पास कुछ भी सामान नहीं है।
संपत्तियों को नुकसान हो रहा तो कार्रवाई करेंगे
एक बार फिर समीक्षा करके सभी संबंधितों को कहा कि है उनके पास जो भी सिंहस्थ का बचा हुआ सामान रखा है, उसे जरूरतमंद जिलों को वितरित करें। दोबारा से रिव्यू करेंगे, यदि संपत्तियों को नुकसान हो रहा है तो जिम्मेदारी तय कर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
– संकेत भोंडवे, कलेक्टर