- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
5 किमी रोज दौड़, ढाई घंटे प्रैक्टिस और डाइट ने दिलाया पॉवर लिफ्टिंग में मैडल
उज्जैन | इंदौर में हुई राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उज्जैन के खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्रदेश के 350 खिलाड़ियों के बीच शहर के खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई और पावरलिफ्टिंग में उज्जैन को पदक दिलाए। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों का अंकों के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप में चयन होगा। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से बात की तो पता चला मैडल प्राप्त करने के लिए वे किस स्तर पर मेहनत करते हंै। पॉवर लिफ्टिंग जैसे खेल में मैडल प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों की जी तोड़ मेहनत है। रजत पदक प्राप्त अरूण चौरसिया के अनुसार पॉवर लिफ्टिंग का खेल ताकत और मेहनत का है। इसमें शरीर को ऊर्जावान बनाए रखना जरूरी है। कुछ लोग ताकत के लिए नॉनवेज का सेवन करते हैं। चौरसिया ने बताया वे डाइट में सोया पनीर, दूध का पनीर, दूध के साथ प्रतिदिन 20 बदाम, 5 अखरोट की गिरी, अंकुरित अनाज, केले और शकरकंद सहित मौसमी फल लेते हैं। इसके अलावा रोज 5 से 10 किमी दौड़ते हैं। पॉवर लिफ्टिंग की रोज ढाई घंटे प्रैक्टिस करते हैं।