- महाकाल मंदिर में बड़ी बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर सिंहस्थ-2028 तक रोडमैप तय, 299 करोड़ का बजट मंजूर
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, शेषनाग मुकुट में दर्शन
- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
रास्ता रोककर युवक से मारपीट
बीती रात नलियाबाखल क्षेत्र में पांच लोगों ने रास्ता रोककर दो युवकों से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर हुई मारपीट के मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
नलियाबाखल निवासी राजा पिता गोपाल कटारिया अपने मित्र दिलीप पिता युवराज सरोदे निवासी गीता कालोनी के साथ रात ११ बजे के लगभग अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान नलियाबाखल निवासी विशाल पिता सुरेश प्रजापत, महेश पिता सुरेश प्रजापत, संदीप सौदे, तांबा ढोली एवं सन्नी टेंशन ने दोनों को रोका और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया जाता है कि पूर्व में भी राजा एवं विशाल आदि के बीच विवाद हो चुका है। रात को भी आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे और मना करने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।