- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दीपावली मैंटेनेंस के चलते 10 दिन तक 100 कॉलोनियों में चार घंटे बंद रहेगी बिजली
उज्जैन | अब 10 दिन तक 100 कॉलोनियों के लोगों को बिजली कटौती सहना पड़ेगी। बिजली कंपनी ने प्री-दीपावली मैंटेनेंस शुरू कर दिया है। 15 अक्टूबर तक कॉलोनियों में चार से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार लाइन एवं वितरण ट्रांसफार्मर का मैंटेनेंस व आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। मैंटेनेंस के चलते सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसका शेड्यूल जारी किया है। शीतल कॉलोनी, हरिराम चौबे मार्ग, हनुमान नाका, अंबर काॅलोनी, नीलगंगा चौराहा, विवेकानंद कॉलोनी, विष्णुपुरा, धन्नालाल की चाल, सत्यम अपार्टमेंट व माधव क्लब रोड की काॅलोनियों में शुक्रवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी।