- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सीएम के पास पहुँचने के लिए मंत्री जैन ने विधायक डॉ. यादव को हाथ पकड़कर हटाया
उज्जैन | पीएम आवास योजना के तहत आनंदनगर में बने मकानों के लोकार्पण के वक्त सीएम जब फीता काटने को तैयार थे, तब मंत्री पारस जैन पीछे से आए और विधायक डॉ. मोहन यादव को हाथ पकड़कर हटाकर सीएम के पास पहुंच गए। डॉ. यादव और मंत्री जैन ने एक-दूसरे को तैश से देखा। सीएम ने दोनों को शांत किया। इस बारे में जैन ने कहा-मुझे पता नहीं था कौन है, मुझे तो सीएम ने बुलाया तो रास्ता बनाकर पहुंच गया। डॉ. यादव से पूछा तो बोले- विवाद मैंने नहीं किया, मंत्रीजी से पूछो।
सीएम बोले- मन की बात करूंगा
सीएम शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन में शामिल हुए। मंच पर सीएम को उदबोधन के लिए पुकारा तो उन्होंने कहा- मैं यहीं से बोलूंगा और मन की बात करूंगा। वे सोफे पर ही पालकी बनाकर बैठ गए। सीएम ने महिला नेत्रियों से पूछा- आप भाजपा में क्यों आईं। एक महिला नेत्री ने कहा- मुझे राष्ट्रीय गीत गाने का शौक है इसलिए। सीएम ने दूसरा सवाल पूछा- महिला मोर्चा की क्या जरूरत है, एक महिला ने कहा- महिला किसी भी परिवार में चौके तक जाकर बात कर सकती है।