- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कार्यशाला में पार्षद बोले- हमसे सुझाव तो लिए जाते हैं, पर उन पर अमल नहीं होता
उज्जैन | किस विषय पर कार्यशाला है, एजेंडा क्या है, यह हमें यहां आकर पता चला। यह तरीका ठीक नहीं है। यह नाराजगी नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यशाला में पार्षदों ने जताई। उनका कहना था हमसे सुझाव तो लिए जाते हैं पर उन पर अमल नहीं होता है।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को आईपी-6 प्रशिक्षण केंद्र में किया। सुबह 11 बजे से कार्यशाला शुरू होना थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ही समय पर नहीं पहुंचे। नोडल अधिकारी तक मौजूद नहीं थे। सीएमएचओ डॉ.वीके गुप्ता को मोबाइल लगाया, तब वे पहुंचे। पार्षदों ने सवाल किया कि केवल कागजों पर ही कार्य हो रहे हैं, वार्डों में तो हमें काम नहीं दिख रहे। सीएमएचओ डॉ.गुप्ता ने डीपीएम कार्यालय के स्टॉफ को आदेश दिए कि कार्यशाला की जानकारी पार्षदों को पहले से दी जाए। उन्हें एजेंडा बनाकर भेजा जाए।
54 में से पांच पार्षद पहुंचे
कार्यशाला में 54 पार्षदों में से केवल पांच पार्षद ही पहुंचे। इनमें पार्षद हेमलता कुवाल, जफर अहमद सिद्धिकी, हिम्मतलाल देवड़ा, गुलनाज खान व सलीम भाई कबाड़ी शामिल थे।
ये सुझाव दिए
चरक अस्पताल में महिला मरीजों व बच्चों को ठीक से उपचार मिले।
कार्यशाला के प्रॉपर सूचना दी जाए व पहले से एजेंडा भेजा जाए।
महिला आरोग्य समितियां क्या कार्य कर रही है, इस बारे में बताया जाए।