- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बड़ा उदासीन अखाड़े में 75 हजार की चोरी, पुलिस को नौकर पर शंका
उज्जैन | रामघाट स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में अज्ञात बदमाश ने यहां के महंत के कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला खोलकर 75 हजार रुपयों से भरा लिफाफा चोरी कर लिया। पुलिस ने शंका में एक पुराने नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में श्यामदासजी उदासीन महंत हैं और सारी व्यवस्थाएं वर्षों से देख रहे हैं। महंत श्यामदासजी सुबह 6.30 बजे नित्यकर्म से निवृत्त होकर अखाड़ा परिसर में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उन्होंने अपने कमरे के मच्छरजाली वाले दरवाजे का ताला लगाया था। वॉकिंग के बाद महंत वापस कमरे पर पहुंचे तो पाया कि दरवाजे का नकूचा टेड़ा था, जबकि मच्छरजाली की जाली कटी हुई थी।
महंत श्यामदासजी ने गोदरेज की चाबी जमीन पर पड़ी देखी और जांच की तो उसमें रखा 75 हजार रुपयों का लिफाफा गायब था। जिसकी सूचना तुरंत महाकाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक पुराने नौकर को शंका के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। महंत श्यामदासजी ने बताया कि अज्ञात बदमाश मच्छरजाली काटकर कमरे में घुसा और गोदरेज का ताला खोलकर रुपयों से भरा लिफाफा लेकर भागा है। संभवत: बदमाश को कमरे और चाबी की पूर्ण जानकारी थी।