- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जिला अस्पताल की गुणवत्ता जांचने दिल्ली से आया दल
उज्जैन | जिला चिकित्सालय, चरक भवन में मरीजों को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा सुविधा की गुणवत्ता की जांच के लिये दिल्ली से दो अधिकारियों की टीम उज्जैन पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान लैब में अनियमितता पाये जाने पर तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये गये। दिल्ली से चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. चंद्राकर एवं डॉ. पाराशर की टीम उज्जैन पहुंची। उनका दौरा कार्यक्रम पहले से निर्धारित था, जिसको लेकर जिला चिकित्सालय प्रशासन ने साफ सफाई के साथ चाक चौबंद व्यवस्था पहले से की थी।
दिल्ली से आये डॉक्टरों की टीम ने चरक भवन के लेबर रूम से लेकर अन्य विभागों का दौरा किया । इसी के साथ टीम लैब में पहुंची। यहां अव्यवस्था पाये जाने पर लैब कर्मचारी राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र दुबे, सोनू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।