- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज, सुबह 10 बजे से सीधा प्रसारण
उज्जैन | मप्र के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह 10 बजे से प्रमुख आयोजन दशहरा मैदान में ऊर्जा मंत्री पारस जैन के आतिथ्य में होगा। साढ़े दस बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे इसके बाद राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रगान के बाद प्रात: 10.35 पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि करेंगे। इसके बाद 10.50 पर उपस्थित लोगों को प्रदेश के विकास एवं समृद्धि के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। सुबह 11.10 पर मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर 181 सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा।