- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आतंकियों से हथियारों का सौदा करने वाला उज्जैन से गिरफ्तार
उज्जैन | गुजरात चुनाव के दौरान अहमदाबाद के खाड़िया क्षेत्र में यहूदी धर्म स्थल को उड़ाने की साजिश रचते सूरत में पकड़े गए आईएसआईएस से जुड़े आतंकी उबेद मिर्जा व कासिम स्टिम्बरवाला के उज्जैन से तार जुड़े हैं। दोनों की निशानदेही पर गुजरात एटीएस दो दिन पहले उज्जैन के अमरपुरा निवासी मोहम्म्द उरूज को पूछताछ के लिए ले गई। उरूज की आतंकियों से दिल्ली में एक दोस्त के माध्यम से पहचान हुई थी। गुजरात एटीएस के मुताबिक उरूज ने आतंकियों को उज्जैन से पिस्टल व कट्टे दिलवाने का भरोसा दिलवा अपने अकाउंट में बीस हजार रुपए डलवा लिए थे।
मंगलवार सुबह अमरपुरा निवासी उरूज (34) को एटीएस के उठाकर ले जाने की बात पता चलते ही क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। अमरपुरा के दो मंजिला मकान में रहने वाले उरूज के बारे में पूछने पर घर वालों ने बात करने से इनकार कर दिया। आसपास के लोगों से पता चला युवक शादीशुदा है व तोपखाना में ही बैकरी पर काम करता है। परिवार में उसके अलावा मां, प|ी, बच्चे व दो भाई हैं। एसपी सचिन अतुलकर ने कहा एटीएस एक युवक को पूछताछ के लिए ले गई है, हमें भी सिर्फ इतना ही पता है। कालापीपल में ट्रेन में विस्फोट के बाद उरूज ने कई दिनों तक मोबाइल बंद कर रखा था। बाद में पुलिस ने देवास से इसी नाम का युवक पकड़ा था।
खाते में डाले थे 20 हजार
गुजरात एटीएस एसपी हिमांशु शुक्ला ने बताया आतंकी गतिविधियों में लिप्त उबेद ने उरूज से हथियार खरीदी को लेकर बात की थी और उसके खाते में 3 लाख 20 हजार डालना तय हुआ था। शुरुआत में 20 हजार रुपए उसके अकाउंट में डाल चुके थे। युवक को सिर्फ पूछताछ के सिलसिले में लेकर गए हैं। उसकी गवाही होना है।