- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गर्भवती को निजी चिकित्सक देंगी मुफ्त उपचार, जांचें भी नि:शुल्क होगी
उज्जैन | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। निजी अस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ उनका उपचार करेंगी। सीएमएचओ डॉ.वीके गुप्ता ने बताया महिलाओं की प्रसव-पूर्व जांच व नि:शुल्क उपचार के लिए शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें निजी अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच कर उपचार प्रदान किया जाएगा। इसमें निजी स्त्रीरोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क सेवाएं ली जाएंगी। यूरीन, एल्बुमिन, ब्लड शुगर, मलेरिया, एचआईवी, वीडीआरएल, ब्लड ग्रुप, गर्भावस्था में खतरों की पहचान आदि की जांच कर उपचार किया जाएगा7 सीएमएचओ ने बताया जिले की शासकीय संस्थाओं में शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा।