- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से 31 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित
मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। चालू वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति वर्ग के 50 विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है। इस छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवा आगामी 31 अगस्त 2016 तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
इसके लिये आवेदक की आयु 01 जनवरी 2016 को 35 वर्ष से कम होना चाहिए और उसकी समस्त स्त्रोंतों से वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। एक ही परिवार के एक से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति की पात्रता नहीं होगी।