- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सांसद निधि से जिला चिकित्सालय को मिली दो नई एम्बुलेंस
उज्जैन | जिला चिकित्सालय को केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ने दो एम्बुलेंस अपने मद से भेंट की है। इन एम्बुलेंस की मदद से मरीजों को तुरंत उपचार पहुंचाकर अस्पताल लाया जा सकता है। डॉ. जी.एस. धवन ने बताया कि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत व राज्यसभा सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया ने अपनी-अपनी निधि से जिला चिकित्सालय को दो एम्बुलेंस भेंट की है।
एम्बुलेंस में ईसीजी, ऑक्सीजन आदि लगाने के बाद उपयोग शुरू कर दिया जायेगा। डॉ. धवन के अनुसार पूर्व से जिला चिकित्सालय के पास दो एम्बुलेंस हैं जिनमें से एक का उपयोग चरक भवन अस्पताल के लिये होता है। एम्बुलेंस की कमी के चलते कई बार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब जिला चिकित्सालय के पास 4 एम्बुलेंस होने का फायदा मरीजों को तुरंत मिल सकेगा।