- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
तमिल तीखा अचार
सामग्री
कैरी-डेढ़ किलो, कुटी लाल मिर्च-पौन कप, अदरक-100 ग्राम (पिसी हुई), लहसुन-100 ग्राम (पिसा हुआ), राई की दाल-तीन से चार बड़े चम्मच, सौंफ पिसी-तीन से चार बड़े चम्मच, हल्दी-एक बड़ा चम्मच, नमक-एक छोटी कटोरी, तेल-आवश्यकतानुसार।
यूं बनाएं
कैरी को टुकड़ों में काटें और धोकर कपड़े पर हल्का सुखा दें। अब एक बड़े बरतन में कटी कैरी के टुकड़े और सारे सूखे मसाले, अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जिससे मसालों की परत इन टुकड़ों पर चढ़ जाए।
अब इस मसाले लगी कैरी को साफ -सूखे जार में भरें और इस जार में इतना तेल डालें कि तेल अचार से एक इंच ऊपर रहे। जार को ढक्कन लगा कर दो-तीन धूप में रखें। बीच-बीच में हिला दें। पांच-सात दिन में अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।