- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कुत्ते और महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ, 8 लाख की चोरी
उज्जैन | अलसुबह बदमाशों ने बाफना पार्क कॉलोनी में दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कुत्ते व घर की महिला को नशीला पदार्थ सुंघाया था। चिमनगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
सुधीर कुमार सावंत पिता गणपतलाल निवासी बाफना पार्क कॉलोनी सुबह 5 बजे रोज की तरह घर के मुख्य दरवाजे का बाहर से ताला लगाकर मंदिर दर्शन करने गये थे। उसी के बाद बदमाश सुधीर सावंत के घर पहुंचे और दरवाजे का नकूचा तोड़कर घर में प्रवेश किया। यहां मौजूद कुत्ते को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद घर में ही सो रहीं सुधीर सावंत की पत्नी विमला सावंत को भी नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
बदमाशों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे एक लाख रुपये नकद के अलावा 7 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिये। मंदिर से लौटने पर सुधर सावंत ने घर का सामान बिखरा देखा। साथ ही कुत्ता भी उल्टियां कर रहा था, पत्नी भी बेसुध थीं उनकी तबीयत बिगड़ रही थी जिसकी सूचना चिमनगंज थाने पर दी गई।
शादी के लिए बनवाए थे आभूषण
सुधीर सावंत ने बताया कि पुणे में नौकरी करने वाले पुत्र आकाश की जनवरी माह में शादी होना थी और उसकी तैयारी के चलते लाखों रुपये के आभूषण बनवाये थे। इसके अलावा चोर एक लाख रुपये नकद भी चोरी कर ले गये।
दूसरे मकान को भी बनाया निशाना
चोरों ने सुधीर सावंत के घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित कमलेश रघुवंशी के मकान को निशाना बनाया। कमलेश ने बताया कि उनके मकान में आशीष कुमावत किराये से रहते हैं और विवाह के सिलसिले में बीती रात घर पर ताला लगाकर बाहर गये हुए हैं। मकान का ताला टूटा होने की जानकारी उन्हें दी गई है। चोरी गये सामान की जानकारी उनके लौटने पर ही पता चल पायेगी।के चलते लाखों रुपये के आभूषण बनवाये थे इसके अलावा चोर एक लाख रुपये नगद भी चोरी कर ले गये।