- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दफ्तर से सड़क पर आए कर्मचारी, कहा- BSNL को बेचने की साजिश
उज्जैन | नए वेतनमान को लागू करने सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को बीएसएनएल की सभी यूनियन आैर एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला बनाई। देवासगेट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने दोपहर 1:30 बजे सभी यूनियन एवं एसोसिएशन की ओर से यह विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथों में तख्तियां लेकर महिला एवं पुरुष अधिकारी-कर्मचारियों ने नारेबाजी की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन उज्जैन के संयोजक मनोज शर्मा ने बताया 1 जनवरी 2017 से नए वेतनमान को लागू करने आैर अलग से टॉवर कंपनी बनाने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दूसरे चरण में गुरुवार को नारेबाजी कर मानव श्रृंखला बनाई गई। अब 12 व 13 दिसंबर को दो दिनी हड़ताल की जाएगी।