- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
5 से 7 जनवरी तक शैव महोत्सव में होंगे 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
उज्जैन. शैव महोत्सव (द्वादश ज्योतिर्लिंग समागम) के दौरान शहरवासियों को देश के अन्य ११ ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। ज्योतिर्लिंग संबंधित राज्यों की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पूजन पद्धति की झलक देखने का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, मप्र शासन तथा संस्कृति मंत्रालय भोपाल और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से 5 से 7 जनवरी तक शैव महोत्सव (द्वादश ज्योतिर्लिंग समागम) का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की भव्यता के लिए उद्घाटन अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियों पर मंथन होने लगा है।
प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण
बताया जाता है कि महोत्सव के उद्घाटन समारोह और शोभायात्रा में राज्य के प्रतिनिधि के तौर पर उनके मुख्यमंत्रियों को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए भोपाल स्तर पर कार्रवाई करने के लिए आयोजन समिति और मप्र शासन के अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद ही अंतिम निर्णय होगा।
एक झांकी के साथ तीन दल
शैव महोत्सव की शोभायात्रा के लिए महाकालेश्वर और देश के अन्य ११ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति को शामिल करने की योजना है। इसने साथ तीन दल रहेंगे। इसमें धार्मिक,सांस्कृतिक और इन मंदिरों की पूजन परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले दल होगे। इसके लिए सभी ज्योतिर्लिंग के प्रमुखों व राज्य सरकारों से संपर्क किया जाएगा।
विभिन्न विषयों पर मंथन
शैव महोत्सव में विद्वत गोष्ठी, सभी मंदिरों के अधिदैविक, अधिभौतिक व आध्यात्मिक महात्मय, पूजन एवं परम्पराओं चर्चा की जाएगी। कर्मकांड, वेद-वेदांग, प्रबंधन सामाजिक समरसता आदि विषयों पर संगोष्ठी व विभिन्न सत्रों के माध्यम से मंथन किया जाएगा। ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी मंदिरों की अनादिकाल से चली आ रही पूजा-पद्धति, उत्सवों परंपराओं का संग्रह कर एक पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा।