- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चरक हॉस्पिटल में तीन दिन की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
उज्जैन | चरक से डिस्चार्ज हाेकर गई वर्षा पति दिलीप ग्राम नलवा की तीन दिन की बच्ची की गुरुवार को घर ले जाने पर मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची का पूरा इलाज किए बगैर डिस्चार्ज करने से घर ले जाने पर उसकी मौत हुई। दिलीप ने बताया 5 दिसंबर काे चरक में बच्ची हुई थी। तीन दिन तक एसएनसीयू में भर्ती थी। गुरुवार को दाेपहर 2 बजे बच्ची को घर ले गए। शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई। एसएनसीयू प्रभारी दिलीप वास्कले नेे बताया दोपहर को जब वे यहां से लेकर गए बच्चा ठीक था। आशंका है कि दूध पिलाने के बाद श्वास नली में दूध अटक गया होगा। परिजनों से बोला कि पीएम करवा लीजिए लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत किया।