- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दो दिन बैंक बंद, 29 अगस्त को शाही सवारी की छुट्टी
27 अगस्त से लगातार दो दिन बैंकें बंद रहंेगी। इसके अगले दिन 29 अगस्त को शाही सवारी की छुट्टी रहेगी। बैंकों में दो दिन अवकाश होने से आम ग्राहकों के बैंक संबंधी काम प्रभावित होंगे। वहीं तीसरे दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
भारतीय स्टेट बैंक बुधवारिया के जनसंपर्क अधिकारी कैलाश नागवानी ने बताया 27 अगस्त को माह का चौथा शनिवार होने से शहर की सभी राष्ट्रीकृत बैंकें बंद रहेगी। वहीं 28 अगस्त को रविवार का अवकाश होने से भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में बैंक अब 29 अगस्त को ही खुलेगी तब ग्राहक संबंधी कामकाज हो सकेगा। इधर एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया 29 अगस्त को शहर में महाकाल की शाही सवारी निकलने से स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दौरान शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।