- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
कमलनाथ मामला : सैनिक का निलंबन ही नहीं, घटना के हर पहलू की जांच हो
उज्जैन | जेड सिक्योरिटी प्राप्त सांसद कमलनाथ के साथ छिंदवाड़ा में पुलिस जवान द्वारा लोडेड रायफल तानने की घटना को जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गंभीर व चिंतनीय बताया है। इसके विरोध में ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भाटी व अशोक भाटी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की गई।
मुकेश भाटी के अनुसार यदि समय रहते सिपाही को नहीं रोका जाता तो कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस जवान का निलंबन ही पर्याप्त नहीं है, घटना के सभी पहलुओं और सैनिक के संदिग्ध चरित्र व उसके किसी से संबंधों की गहराई से जांच की जानी चाहिए ताकि सत्यता सामने आ सके। बटुकशंकर जोशी, हेमंतसिंह चौहान, कुंदन माली, गजेंद्र मारोठिया, देवेन्द्र पाटनी ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।