- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
प्रतिबंध के बावजूद गली-मोहल्लों में बिक रही चायना डोर
उज्जैन | लाख दावे के बावजूद प्रशासन नगर में चायना डोर बिकने पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा। कोरे आदेश हवा में उड़ाए जा रहे हैं। अब भी चायना डोर कोड वर्ड में तथा इशारे के आधार पर गली मोहल्लों में बेची जा रही है।पतंग बाजार में सामने तो देशी बरेली की, पांडा ब्रांड तथा पंजाब कॉटन डोर बेची जा रही है लेकिन दुकानों के पास चायना डोर की मांग देखते हुए आगे गली मोहल्लों व चौराहों पर चायना डोर उपलब्ध कराने जैसे संदिग्ध युवा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। कोड वर्ड तथा इशारों के आधार पर चायना डोर गली मोहल्लों से दी जाती है।
इंदौर का रानीपुरा क्षेत्र है प्रमुख गढ़
शहर में चायना डोर तस्करी के जरिए आ रही है। इंदौर के रानीपुरा इलाके में अधिकांश कॉसमेटिक व्यापारी चायना डोर की आपूर्ति करते हैं। पंतब बाजार तोपखाना तथा मिर्जा नईम बैग मार्ग बाजार में सटे इलाकों से इस तरह का अवैध कारोबार जारी है।
नहीं हुई मीटिंग, कार्यवाही भी अप्रभावी
प्रशासन ने अभी तक कोई बैठक नहीं की है और न ही पुलिस थानों पर इस प्रकार के सख्त निर्देश है कि चायना डोर बैचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही हो। इसलिए तस्करी के जरिए आने वाली डोर कोर्ड वर्ड तथा इशारों के आधार पर मिल रही है।
हम तो साफ सुथरा कारोबार कर रहे हैं। प्रतिबंधित चायना डोर नहीं बेच रहे। यह डोर मानव जीवन तथा पंछियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है।
-शाबिर भाई पतंगवाले, तोपखाना