- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
गुजरात में ग्रास रूट कमजोर था, मप्र में जीतेंगे : कांग्रेस प्रभारी
उज्जैन | प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव दीपक बावरिया मानते हैं कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी और ज्यादा मजबूत हुई है विशेषकर युवाओं का झुकाव पार्टी की तरफ बढ़ा है। यहां तीन बार से विधानसभा चुनावों में पार्टी जीत से दूर है। इस बार कमान काफी कुछ दीपक बावरिया के हाथ में रहेगी।वे जिलों का दौरा कर राजनैतिक स्थितियां भी समझ रहे हैं और पार्टी की जमीनी हकीकत की रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं।
बावरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी का एक जनाधार है लेकिन इस बार हम सिस्टम बदलने जा रहे हैं। युवाओं के जोश तथा सीनियरों के अनुभव को आधार बनाकर पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटेगी। फिलहाल जिलों के दौरे में राजनीतिक स्थितियां परखी जा रही हैं। वर्तमान में कया परिदृश्य है, कौन कौन प्रत्याशी है, पार्टी कार्यकर्ताओं का रूझान क्या है। वोटर का भी रूझान समझ रहे हैं। इस आधार पर क्या क्या सुधार हो सकता है वह हम पार्टी हित में करेंगे।
हाल ही में गुजरात चुनाव में पार्टी को मिली मजबूती तथा भाजपा को कड़ी टक्कर देने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीतिक स्थितियों पर प्रदेश प्रभारी का कहना है कि गुजरात में हमारा संगठन इतना ठीक नहीं था। ग्रास रूट पर भी हम कमजोर थे, लेकिन मध्यप्रदेश में स्थितियां अलग हैं। हम एक सकारात्मक सोच के साथ चुनाव की दिशा में बढ़ेंगे।