- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सैयदना सा. के स्वागत में जुटा बोहरा समाज, शहर में 7 दिन रुकेंगे
उज्जैन | बोहरा धर्मगुरु सैयदना-मुफद्दल-मौला ६ मार्च शाम ४ बजे शहर पहुंचेंगे। वे यहां सात दिन तक रुककर समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आज सुबह बॉम्बे एक्सप्रेस से सैयदना साहब के यहां प्रवास तथा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने मुम्बई से सात लोगों का दल आया है। जिसमें सैयादीन खेर, अबीअली भाईसा, कादिर भाईसा शामिल है। समाज के मोहसिन-अली -मर्चेंट ने बताया कि मुम्बई से सुबह आए दल द्वारा यहां के सात दिवसीय कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यहां इब्राहिम मोहल्ला खारा कुआ स्थित इब्राहिम मस्जिद का भी वे लोर्कापण करेंगे। इसके अलावा दो जमात खानों, सामुहिक निकाह, मजार-ए-नजमी स्थित अपने परदादा साहब व पुरखों की मजार पर चादर पेश करेंगे। देशभर से बोहराजन धर्मगुरु के दिदार के लिए पहुुंचेंगे। उनके आगमन की तैयारियों के लिए नव निर्मित इब्राहिम मस्जिद की रंगाई-पुताई, मजार-ए-नजमी आदि क्षेत्रों में भी रंग-रोगन, साज-सज्जा की जा रही है।
समाजजन करेंगे कदमबोशी
बोहरा समाज के लिए यह दूसरा अवसर है जब धर्मगुरु सैयदना-मुफद्दल-मौला की कदमबोशी का मौका मिला है। समाज के परिवारों को कदमबोशी के पास भी वितरित किए गए है। राज्य सरकार ने धर्मगुरु को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।