- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कर दी पुलिसवालों की पिटाई, 1 युवक की मौत
उज्जैन | लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते एक बार फिर बाइक सवार युवकों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को आगर रोड पर घोसला के आगे ढाबला हर्दू गांव के पास रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की गर्दन धड़ से लगभग अलग ही हो गई। गुस्साई भीड़ ने पहले ट्रक को फोड़ा, फिर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों को भी मारने दौड़े।
तेज गति से आ रहा था ट्रक
आगर रोड पर घोंसला के आगे ढाबला हर्दू गांव के पास रेत से भरे हुए तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल उज्जैन में उपचार के लिए भेजा गया है।
आगर रोड पर लगा लंबा जाम
आगर रोड पर भीड़ ने लंबा जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भीड़ ने की मारपीट की। कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों और कैमरामैनों के साथ भी भीड़ ने बदसलूकी की। उन्हें कैमरे बंद करने की धमकी दी।