- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
पटवारी परीक्षा : रिस्पांस शीट का डाटा लीक होने की आशंका
उज्जैन. पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 की कैंडीडेट्स रिस्पांस शीट्स रिजल्ट घोषित होने से पहले जारी होने के मामले को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने गंभीरता से लिया है। पीईबी ने भी इस तरह सामने आई रिस्पांस शीट्स को गलत ठहराया है। पीईबी इस मामले को साइबर सेल को सौंपने की बात कर रहा है, लेकिन इससे पहले वह अपने स्तर पर जांच पड़ताल कराना चाहता है। साथ ही कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है।
गड़बड़ी होने की आशंका
उधर उम्मीदवार इस तरह लीक हुए डाटा के कारण गड़बड़ी होने की आशंका जता रहे हैं और इस बात के लिए पीईबी के अधिकारियों को फोन कर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। पीईबी ने बुधवार को एक सूचना जारी कर पीईबी ने अभी तक उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट जारी नहीं की है। परीक्षा परिणाम तथा उससे संबंधित सभी जानकारी पीईबी की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की जाती है। वहीं, यह भी बताया गया है कि सभी उम्मीदवारों का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही इस परीक्षा का परिणाम पीईबी स्तर पर प्रक्रियाधीन है, जिसे जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।
ऑनलाइन वायरल की गई
गौरतलब है कि पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 में शामिल हुए कैंडीडेट्स की रिस्पांस शीट्स की लिंक ऑनलाइन वायरल की गई है। इसका एक वीडियो यू-ट्यूब पर जारी कर उम्मीदवारों का रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बताई गई। इस बात को लेकर उम्मीदवार गड़बड़ी की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा असर
पीईबी के प्रवक्ता डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि इस तरह सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रिस्पांस शीट आना आपत्तिजनक है, लेकिन इसमें ऐसा कोई भी डाटा उजागर नहीं हुआ है जिससे रिजल्ट पर प्रभाव पड़े। वहीं उम्मीदवारों का डाटा लीक होने की संभावना बहुत कम है। किसी असामाजिक तत्व ने उम्मीदवारों को भ्रमित करने के लिए फर्जी डाटा तैयार कर वायरल कर दिया है। फिर भी इस बात की तहकीकात की जा रही है कि यह डाटा कहां से लीक हुआ। डॉ. वर्मा ने कहा कि इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। साथ ही इस मामले में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।