- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
कांग्रेसियों ने घेरा महापौर बंगला, महापौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी
उज्जैन | कांग्रेसियों ने शुक्रवार सुबह ११.३० बजे महापौर बंगले का घेराव कर दिया और बजट में पानी की टंकी तथा विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव शामिल करने की मांग करने लगे।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ, आजाद यादव, पार्षद माया त्रिवेदी, मीना जितेंद्र तिलकर, सपना साखला, प्रमिला मीणा, हिम्मत देवड़ा, आत्माराम मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। इधर महापौर मीना जोनवाल ने माधवनगर पुलिस थाने में पहुंचकर धरना दे रहे कांग्रेसजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेस के आरोप तथा बंगले का घेराव करने से आहत महापौर माधवनगर थाने पहुंचीं। माधवनगर थाने में कांग्रेसी भी जा पहुंचे।
नारेबाजी के बीच महापौर की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कांग्रेसजन इसे लोकतंत्र की हत्या निरूपित कर रहे हैं तथा कहा कि अहिंसावादी तरीके से धरना देकर मांग रखना विपक्ष का अधिकार है। महापौर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराकर दूषित राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं। खबर लिखे जाने तक थाने में दोनों पक्षों में तकरार जारी थी।