- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पुलिस ने बेकुसूर का निकाला सरेराह जुलूस, फिर सॉरी बोल कर रवाना कर दिया
उज्जैन | एक युवती ने सोमवार को नानाखेड़ा थाना पहुंचकर छेड़छाड़ की शिकायत की और पुलिस मुख्यमंत्री की ओर से मनचलों पर कार्रवाई की शाबाशी मिलने के चक्कर में बेकसूर के साथ मारपीट कर जुलूस निकालते हुए थाने ले आई। थाने पहुंचते ही युवती ने बताया कि छेडऩे वाला यह नहीं है। इस पर पुलिस ने युवक से माफी मांगते हुए उसे थाने से चलता कर दिया। पीडि़त ने बगैर जांच पुलिस जवानों की ओर से निकाले जुलूस और मारपीट को लेकर सीएसपी सतीश समाधिया को शिकायत की है। जिस पर सीएसपी ने जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
सोमवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के नागझिरी सीएनजी पंप पर एक बदमाश ने युवती को छेड़ दिया था। युवती ने इसकी शिकायत नानाखेड़ा थाना जाकर कर दी। इस पर थाने के जवान देवेन्द्र और द्वारका प्रसाद पंप पर पहुंचे और यहां से मैजिक चालक धीरज श्रीवास्तव और उसके एक साथी को पीटते हुए जुलूस निकालकर थाने ले आए। युवती थाने में ही बैठी हुई थी, जिसने मैजिक चालक को देखते ही कहा कि यह वह बदमाश नहीं है। इस पर पुलिस जवान हक्के बक्के रह गए और मैजिक चालक से माफी मांगते हुए चाय पानी करवाने की बात करने लगे। पीडि़त ने बताया कि पुलिस वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी, जिसके चलते उसे चोट आई है। पीडि़त ने परिवार व बच्चों के साथ पहुंच कर इसकी शिकायत सीएसपी सतीश समाधिया से की है।