- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
पत्नी रूठ कर मायके गयी, तो पति ने किचन में फांसी लगा ली
उज्जैन | संजयनगर में रहने वाली मिस्त्री की पत्नी विवाद के बाद बच्चों के साथ मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर मिस्त्री ने किचन में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार पंकज पिता प्रेमचंद 35 वर्ष निवासी संजय नगर मिस्त्री का काम करता था। उसका पत्नी सरिता से आये दिन विवाद होता था और 5 दिनों पूर्व सरिता बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। दो दिनों से घर में हलचल नहीं होने और कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक अमित ने चिमनगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि पंकज किचन में फांसी पर लटका था। पुलिस के अनुसार पंकज शराब पीने का आदी था और पत्नी से आये दिन विवाद करता था। परिजनों को सूचना देने के बाद पंकज के ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर विवाद करने लगे।