- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
ईस्टर संडे पर चर्च में जुटा ईसाई समाज, सुबह 5 बजे निकला जुलूस
उज्जैन | ईसाई समुदाय के ईस्टर पर्व पर मध्य रात्रि ३ बजे से समाज जन मारिया नगर चर्च में जुटने लगे थें। प्रात: ५ बजे तक प्रार्थना की गई। इधर मसीह मंदिर में प्रात: ५ बजे से ईसाई समुदाय ने जुलूस निकाला। जो फ्रीगंज होकर पुन: चर्च लौटा। कैथोलिक चर्च मारिया नगर में ईस्टर संडे के लिए प्रार्थना रात ३ बजे से आरंभ हो गई थी प्रात: ५ बजे से प्रार्थना पूजा के साथ पुन: यीशु मसीह के जीवित होकर अनुयायियों के बीच लौट आने की खुशियां थीं। येरूशलम में शुक्रवार गुडफ्रायडे पर यीशु मसीह को क्रुस यातना देकर मारने का आदेश शासक ने सुनाया था। यीशुमसीह रविवार को पुन: जीवित होकर अनुयायियों के बीच लौट आए। इसी खुशी में ईसाई समुदाय ईस्टर संडे मनाता है। मसीह मंदिर में प्रात: ५ बजे चर्च से समाजजनों ने ईस्टर जुलूस निकाला। वहीं मारिया नगर चर्च में प्रात: ८ बजे से पुन: ईस्टर की प्रार्थना आरंभ हुई। मसीह मंदिर पर दोपहर में ईस्टर उत्सव मनेगा।