- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विवि में छात्र का हंगामा, कहा- “परीक्षा नहीं दे सका तो आत्महत्या कर लूंगा”
उज्जैन । विक्रम विवि में परीक्षा फॉर्म जमा करने से वंचित रहे छात्र सुनील ने गुरुवार दोपहर हंगामा किया। छात्र ने कुलपति कार्यालय के सामने धरना दे दिया और आत्महत्या की धमकी दे डाली। पुलिस ने समझाइश देकर विक्रम विवि भवन से बाहर किया। इसके बाद ऑनलाइन लिंक खोलने आैर परीक्षाओं की तारीख में बदलाव की मांग को लेकर एबीवीपी पदाधिकारियों की कुलपति से बहस हुई। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने से कई विद्यार्थी वंचित रह गए हैं। गुरुवार को आगर से आए छात्र सुनील कुमार ने बताया वह बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है आैर किसान परिवार से है। फॉर्म जमा करने के लिए 18 अप्रैल को आखिरी तारीख थी। रुपयों की व्यवस्था होने के बाद आखिरी तारीख को शासकीय अवकाश होने के कारण फॉर्म जमा करने के लिए भटकता रहा लेकिन लिंक नहीं चलने आैर फॉर्म एप्रव्हूड नहीं होने के कारण जमा नहीं कर सका। 4 मई से परीक्षा होना है।