- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
गुरुकुल पहुंचे आरएसएस प्रमुख डॉ. भागवत, सोम यज्ञ में डालीं आहूतियां
उज्जैन। सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान में अंतराष्ट्रीय विराट गुरुकुल सम्मेलन के पहले दिन प्रात: विगत दिवस से चल रहे सोम यज्ञ षोडशी यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। पूर्णाहुति में डॉ. मोहन भागवत शामिल हुए।
अंतराष्ट्रीय विराट गुरूकुल सम्मेलन
सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान में अंतराष्ट्रीय विराट गुरूकुल सम्मेलन के पहले दिन प्रात: विगत दिवस से चल रहे सोम यज्ञ षोडशी यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। वेद विद्या प्रतिष्ठान के ऋत्वकों द्वारा विधि-विधान से तीन इष्टियों (यज्ञ) का आयोजन किया गया। वेद विद्या प्रतिष्ठान के ये ऋत्वक जिन्हें अहिताग्नि कहा जाता है, द्वारा श्रोतया वेदों में जिनका वर्णन है, का साक्षात उच्चारण किया गया। उन नियमों को स्वीकारते हुए अनुष्ठान किया गया।
बैर-भावना समाप्त करके एकमत होकर काम करने की प्रेरणा
सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रवीन्द्र मुले ने बताया कि वेद विद्या प्रतिष्ठान में विराट गुरुकुल सम्मेलन के अवसर पर तीन इष्टियों (यज्ञ) का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम संज्ञानेष्टि है। संज्ञानेष्टि यज्ञ से आपस में बैर-भावना समाप्त करके एकमत होकर काम करने की प्रेरणा मिलती है। यह इष्ट देव-असुर संग्राम में देवों की जीत के बाद देवों में पनपे अहंकार को दूर करने के लिए इन्द्र द्वारा बताई गई थी। इससे सभी देव अहंकार छोड़कर एकमत हुए थे। इसके बाद द्वितीय इष्ट सर्वप्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ दिग्विजय प्राप्ति के लिए किया जाता है। किए जाने वाले काम में यशस्विता मिले इसके लिए 10 देवताओं का एक स्थान पर आव्हान कर हवन किया जाता है। अंतिम इष्ट के रूप में आज अंतिम दिन सांग्रहिणी का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में संग्रह के रुप में सब लोग एक साथ मिलकर काम करें, मतभेदों को दूर करें, इसका आव्हान किया गया। आज पूर्णाहुति दी गई।
वेदपाठी सम्पूर्ण भारत से यहां आए हैं
सांदीपनि देव विद्या प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रवीन्द्र मुले ने बताया कि विराट गुरुकुल सम्मेलन में वेदों की जितनी भी शाखाएं हैं, उनके वेदपाठी सम्पूर्ण भारत से यहां आए हैं। ये वेदपाठी विलुप्तप्राय वेदों की शाखा जैसे कि सांख्यायन (ऋगदेव) आदि का अध्ययन करते हैं। सम्पूर्ण भारत में 10 हजार विद्यार्थियों द्वारा वेदों का अध्ययन किया जा रहा है।