- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
वाहन की टक्कर से बिखरा नानाखेड़ा स्थित गेल चौराहा
उज्जैन | सिंहस्थ के समय नानाखेड़ा चौराहे को लाल पत्थरों से सजाया-संवारा गया था तथा चारों तरफ लाल पत्थर की गिलसियां और सुंदर कलाकृतियां लगाई गई थीं। आज सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर चौराहे की सुंदरता चकनाचूर कर दी।
नानाखेड़ा गेल चौराहे पर इंदौर रोड़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर डिवाईडर और इसमें किये गये वृक्षा रोपण के आसपास लाल पत्थर की बिलसियां और आकर्षक डिजाईनें बनाई गई थीं जिन्हें आज सुबह अज्ञात वाहन ट्रक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। इस दुर्घटना के बाद चौराहे पर टूटे पत्थर बिखरे पड़े हैं वहीं मवेशी डिवाईडर के भीतर घुसकर लगे पौधों को चट कर रहे हैं।
लाल पत्थरों का निर्माण बेहद कच्चा
सिंहस्थ में बड़ी मात्रा में धौलपुरी लाल पत्थर से चौराहों और प्रमुख मार्गेां पर डिवाईडर बनाकर सजाने संवारने का काम किया गया था। लगभग हर चौराहे पर दुर्घटना के बाद यह कच्चे लाल पत्थर बिखरकर सड़क पर आ गये हैं। नानाखेड़ा चौराहे पर सुबह हुई दुर्घटना से पहले हरिफाटक पुल तिराहा, कोठी रोड़, कोयला फाटक चौराहा आदि पर भी वाहन इन लाल पत्थरों के निर्माण को तोड़ चुके हैं।