- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रवि योग और चित्रा नक्षत्र में विराजे मंगलमूर्ति
10 दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह बना हुआ है। लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की गणेश मूर्तियां खरीदकर पूजन पाठ के बाद घरों में विराजित की जा रही हैं, जबकि सार्वजनिक उत्सव समितियों द्वारा ढोल, नगाड़े और डीजे की धुन पर थिरकते हुए गजानन को रवि योग और चित्रा नक्षत्र में आकर्षक पांडालों में विराजित किया गया।
आने वाले 10 दिनों तक शहर में गणेशोत्सव की धूम रहेगी। लोग जहां भगवान गजानन की मूर्तियां घर लाकर पूजन पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं वहीं उत्सव समितियों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े-बड़े पांडाल बनाकर गणपति स्थापना की जा रही है। भगवान गणेश के प्रिय बूंदी के लड्डुओं के साथ मोदक व अन्य मिठाइयों सहित हार, फूल, दूर्वा, केले, आम के पत्ते भी बाजार में बड़े पैमाने पर बिक रहे थे।
लोगों द्वारा शुभ मुहूर्त में विधि विधान से भगवान गजानन की मूर्तियां स्थापित की गई हैं और आने वाले 10 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।