- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
“ऐसी लागी लगन…” पर बजती रही तालियां , गूंजते रहे जलोटा के भजन…
उज्जैन | दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन अवसर पर गुरुवार को रामघाट पर मां शिप्रा का पूजन-अर्चन कर भव्य चुनरी अर्पण की गई। इसके बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, तो भक्त झूम उठे। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग रामघाट पर डटे रहे।
मप्र शासन संस्कृति विभाग, मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम व शिप्रा लोक संस्कृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा उत्सव का आयोजन शहर में हुआ। समापन अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन…भजन अपनी चिर-परिचित शैली में सुनाया तो लोग झूम उठे। इससे पूर्व विधि-विधान से पूजन कर मां शिप्रा को चुनरी ओढ़ाई गई। समापन अवसर के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, महंत रामेश्वरदास, श्याम बंसल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मोहन यादव, अनिल जैन कालूहेड़ा, कलेक्टर मनीष सिंह व पं. नारायण उपाध्याय मंच पर मौजूद थे। जगदीश पांचाल ने संचालन किया।
जलोटा ने मंच से कहा इस शहर में प्रभु का वास है…
मंच पर अतिथियों के उद्बोधन बाद जैसे ही जलोटा ने माइक थामा, उन्होंने कहा इस शहर में प्रभु का वास है। मैं यहां पहले भी आया हूं, आज भी यहां आते ही ईश्वर की अनुभूति हुई। भगवान मुझमें इतनी शक्ति बनाए रखें कि मैं भजनों के माध्यम से आपकी और ईश्वर की सेवा करता रहूं।
सिद्धवट पर शिप्रा-गंगा आरती
सिद्धवट पर गुरुवार को तीर्थ पुरोहित महासभा एवं पुजारी महासभा द्वारा सिद्धवट मंदिर घाट पर मां शिप्रा का पूजन अर्चन कर आरती की गई। इसके बाद गंगा भोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, दिलीप त्रिवेदी, विमलेश शास्त्री, राजेश त्रिवेदी, पं. श्यामनारायण व्यास, मुकेश जोशी, द्वारकेश शास्त्री गुलाट गुरु , जीवन शर्मा, मनोज पंड्या, देवनारायण तिवारी, सुधीर शर्मा, हेमंत शर्मा, पंडित राम शुक्ला, गोपाल कृष्ण डब्बा वाला, उपेंद्र चतुर्वेदी, गोपालकृष्ण पुजारी, यश पंड्या, नीरज चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
गंगा दशहरा पर नीलगंगा पर महाआरती
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा नीलगंगा सरोवर स्थित मां नीलगंगा की गंगा दशहरे के उपलक्ष में श्रद्धालुओं ने महाआरती की। इस दौरान जूना अखाड़ा के महंत गुप्त गिरी महाराज, पार्षद दुर्गा चौधरी सहित अन्य भक्तों ने मां का पूजन अभिषेक किया।