- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ट्रेन टिकट की कालाबाजारी करने वाला पकड़ाया
उज्जैन। ट्रेनों में रिजर्वेशन टिकट की कालाबाजारी करने वाले युवक को आरपीएफ की टीम ने पकड़कर उसके पास से 11 हजार रुपये के ई-टिकट बरामद किये हैं।
टीआई हर्ष चौहान ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालीपुरा क्षेत्र में संचालित कम्प्यूटर दुकान के संचालक द्वारा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद आरपीएफ की टीम ने मालीपुरा की दुकान पर दबिश दी और यहां से संचालक विवेक सक्सेना को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। टीम को यहां से 11 हजार रुपये के 8 टिकट मिले जिनमें से 4 टिकटों पर यात्री ट्रेवलिंग कर चुके थे, जबकि 4 टिकट पर ट्रेवलिंग शेष थी।
टीआई चौहान के अनुसार विवेक सक्सेना स्वयं टिकट एजेंट है लेकिन रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी पर फर्जी नाम से 4-5 आईडी बनाकर ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट बुक करने के बाद उसकी कालाबाजारी करता था और कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट के बदले कमीशन लेता था। विवेक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया है।