- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
प्री मानसून की पहली बारिश…शिप्रा नदी में तेजी से पानी की आवक शुरू ….
उज्जैन। कल दिन भर बादल छाये रहने के बावजूद मौसम में गर्मी और उमस बनी हुई थी। सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं इंदौर व देवास में झमाझम के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
रिमझिम बारिश से शहरवासियों को सुबह गर्मी व उमस से काफी कुछ राहत मिली है, लेकिन सुबह सब्जी मण्डी पहुंचने वाले, दूध हाकर्स व दिहाड़ी मजदूरी के लिये आने वाले लोगों को बारिश का सामना करना पड़ा व भीगते हुए कामकाज को पहुंचे। रिमझिम का क्रम सुबह 8.30 बजे तक चला और बारिश थम गई।
बीती रात इंदौर व देवास में झमाझम बारिश होने से अनेक हिस्सों में पूरी तरह सूख चुकी शिप्रा नदी में तेजी से पानी की आवक शुरू हो गई और सुबह 9 बजे तक दत्त अखाड़ा छोटी रपट के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा था। यहां नदी में जलस्तर बढऩे का क्रम जारी था। प्री मानसून की पहली बारिश में शिप्रा नदी में आये पानी के ऊफान को देखकर लोगों में खासी प्रसन्नता देखी गई। वैधशाला प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई है व अब तक प्री मानसून की 46 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय होगा जिसके बाद तेज बारिश का क्रम शुरू होने की संभावना है।
तापमान में तेजी से गिरावट
मई जून में तापमान 40 से 45 डिग्री के स्तर पर जा चुका था अब बादल व रिमझिम बारिश के बाद दिन के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं मंगलवार को यह 28.5 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। इसी तरह रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।