- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आरडी गार्डी मेडिकल में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले को जेल से लाए
उज्जैन। देश के विभिन्न शहरों में स्थित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर छात्र-छात्राओं से करोड़ों की ठगी करने वाले बदमाश को मुम्बई पुलिस का दल जेल से उज्जैन चिमनगंज थाने लाया। उक्त बदमाश ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी की थी।
सुशील वर्मा निवासी राजस्थान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2011-12 में देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर छात्र-छात्राओं से करोड़ों रुपयों की ठगी की थी। उसकी तलाश महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस को थी। सुशील वर्मा को महाराष्ट्र पुलिस ने 17 लोगों के साथ 3.50 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया और जेल पहुंचाया था।
उज्जैन पुलिस को इसी ठगी के मामले में सुशील की गिरफ्तारी की जानकारी लगी तो चिमनगंज पुलिस ने जेल से सुशील वर्मा की रिमाण्ड की कार्यवाही शुरू की। आज सुबह मुम्बई पुलिस का दल सुशील वर्मा को लेकर चिमनगंज थाने पहुंचा। यहां उसके खिलाफ 420 का प्रकरण दर्ज है। सुशील ने वर्ष 2011-12 में जबलपुर की छात्रा को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिये बुलाया था और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कॉलेज के अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी की थी। इसी मामले में सुशील वर्मा फरार था। पुलिस द्वारा मामले में सुशील से पूछताछ की जा रही है।