- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
केंद्रीय मंत्री बोले-सांसद, विधायक बनना चाह रहे मतलब भाजपा की सरकार बनेगी
उज्जैन। केंद्र के ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा सांसदों द्वारा विधायक बनने का एक भी अभी आवेदन उन तक नहीं पहुंचा है, अगर ऐसा है तो यह इस बात का संकेत है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा सभी विधायकों को बदलना संभव नहीं। उन्होंने संकेत दिया है कि प्रदेश में भाजपा युवाओं को मौका देगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर मंगलवार शाम को होटल उज्जयिनी में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा वह पहले अपने शासनकाल की स्थितियों को याद करे फिर बात करें। दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसान हितैषी और गरीबों की सरकार है। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह, यात्रा के संभागीय प्रभारी जगदीश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि मालवीय, विधायक मोहन यादव, अंबाराम कराड़ा, विधायक सतीश मालवीय, अनिल फिरोजिया आदि मौजूद थे।
जितनी बस चाहिए ले लो… पर भीड़ लाओ
केंद्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस पर पार्टी नेताओं की बैठक ली और सभी से कहा आपको जितनी बस चाहिए ले लो, उपलब्ध करा दी जाएगी लेकिन अमित शाह की सभा के लिए भीड़ लाओ। उन्होंने एक-एक विधायक व नेता से आने वाले कार्यकर्ताओं व आम लोगों की संख्या भी पूछी। सभा और यात्रा की तैयारी के सारे सूत्र प्रभारी मंत्री ने अपने हाथ में ले लिए हैं।