- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
गंभीर में आया आधे साल का पानी, आधे की और जरूरत
उज्जैन। गंभीर बांध में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 16 जुलाई तक 5 गुना ज्यादा पानी बढ़ चुका है। जो इस बात का संकेत है कि इस वर्ष गंभीर बांध पूरी क्षमता के साथ भर जाएगा। वहीं इसके गेट भी खोलना पड़ सकते हैं। गंभीर बांध की जल संग्रहण क्षमता 2250 एमसीएफटी है।
पिछले वर्ष यानी 14 जुलाई 2017 को ८७ एमसीएफटी 15 जुलाई को १७१ एनसीएफटी एवं 16 जुलाई 2017 को २०४ एमसीएफटी पानी संग्रहित हुआ था, लेकिन लेकिन इस वर्ष 14 जुलाई को गंभीर ६७५ एमसीएफटी, 15 जुलाई को 1025 एवं 16 जुलाई को 1046 एमसीएफटी पानी भर चुका है।
इस वर्ष दो-तीन दिन जोरदार बारिश होने के कारण गंभीर बांध पर यह असर हुआ है। इसके अलावा उज्जैन जिले के सिलारखेड़ी, साहेब खेड़ी, उंडसा, महिदपुर तहसील के भीमाखेड़ा आदि तालाबों में भी अच्छा पानी भर चुका है। जिससे किसानों में हर्ष है।